फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सजाई सुंदर रंगोली, पोस्टरों से दिया संदेश

विज्ञापन
चरथावल गांधी बालिका इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दीपोत्सव पर स्कूल-कॉलेजों में बच्चों ने मचाई धूम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। कस्बे एवं देहात में शिक्षण संस्थाओं में दीपोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने सुंदर रंगोली सजाई। कसौली में बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता हिस्सा लिया।
चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में दीपावली पर दीप सज्जा और रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा हिमांशी, खुशी, करिश्मा, प्राची, गोरा, अंजलि साक्षी और शिवानी ने प्रतिभाग किया। प्राचार्या सत्या वर्मा और प्रबंधक राकेश वशिष्ठ ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। गांधी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 एवं छह की छात्राएं प्रथम रहीं। अध्यक्ष देवेंद्र गर्ग, प्रबंधक विवेक कुच्छल, ब्रह्म प्रकाश गर्ग और प्रधानाचार्या अनीता गौतम से छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कसौली में प्रधानाचार्य मामचंद पुंडीर द्वारा कला प्रतियोगिता कराई। विद्यार्थियों ने पोस्टरों बनाकर दीपावली के महत्व को दर्शाया। देव, यश और वैष्णवी ने प्रथम स्थान पाया। गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा में कक्षावार अलग-अलग ग्रुपों में रंगोली, दीपक डेकोरेशन और बंदरवान प्रतियोगिता आयोजित हुई। दीप सज्जा में अक्षय, लक्ष, युवान और नीजा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहें। रंगोली में कक्षा 11 और नौ और बंदरवान में कक्षा सात के विद्यार्थी प्रथम रहें। प्रबंधक सत्यप्रकाश त्यागी, प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा और शिक्षिकाओं ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला।

चरथावल में चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें