फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में सरकारी अस्पताल से नवजात चोरी, प्रसव पीड़िता की गोद से बच्चा चुरा ले गई महिला        

Fri, 27 Oct 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नवजात शिशु। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नवजात शिशु चोरी हो गया। प्रसव पीड़िता की गोद से महिला बच्चे को चुरा ले गई। शिशु के गायब होने से खलबली मच गई। अस्पताल से बच्चा चोरी होने पर परिजनों ने हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन पर शिशु गायब करने का आरोप लगाते हुए घंटों बखेड़ा हुआ। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच-पड़ताल की है। नवजात शिशु का तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज में भी एक संदिग्ध महिला सामने आई है, जिसकी तलाश की जा रही है।  जिसे रात करीब साढे बारह बजे मंडावली क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।     
विज्ञापन


शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी इरफान की पत्नी खुर्शीदा को परिजनों ने बुधवार देर रात शाहपुर के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया गया। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे खुर्शीदा की डिलीवरी हुई। खुर्शीदा ने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल के स्टाफ ने जज्जा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कर दिया। परिवार में बेटे का जन्म होने की खुशियां थी, लेकिन दिन निकलते ही खुशियां काफूर हो गई।

सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक अज्ञात महिला नवजात शिशु को चोरी कर फरार हो गई। वारदात के समय नवजात प्रसूता की बगल में लेटा हुआ था, जबकि अन्य परिजन नमाज पढ़ने गए हुए थे। परिजन लौटे तो नवजात को गायब देखकर परिजनों के होश उड़ गए। स्वास्थ्य केंद्र से नवजात शिशु के चोरी होने से खलबली मच गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्चा गायब होने पर हंगामा किया। नवजात शिशु के चोरी होने से अन्य मरीजों में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने चिकित्सकों, स्टाफ के साथ इरफान और उसकी पत्नी से पूछताछ कर नवजात बच्चे की तलाश कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


पूछताछ में प्रसूता ने एक महिला के आने का जिक्र किया है, लेकिन वह महिला कौन है और अस्पताल में कहां से पहुंची। इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। मामले में पुलिस ने अस्पताल के निकट टहल रहे संदिग्ध दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की गई। साथ ही पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में एक संदिग्ध महिला दिखाई दे रही है, जो अस्पताल के भीतर घूम रही है। पुलिस इस महिला की तलाश में जुटी है। अस्पताल से नवजात बच्चे के चोरी की घटना पर स्वास्थ्य महकमे में भी खलबली मच गई। तत्काल सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने शाहपुर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। सीएचसी प्रभारी डॉ एनपी सिंह से भी मामले की जानकारी ली गई।        

अस्पताल के कैमरे भी खराब       
मुजफ्फरनगर। शाहपुर सीएचसी में लगे कैमरे सही से रिकार्ड नहीं कर पा रहे हैं। यहां लगा एक कैमरा तो बिल्कुल बेकार पड़ा है, जो दिखावे के लिए लगा रखा है। इसकी फुटेज खंगाली गई तो कैमरों की खराबी भी सामने आई है। इस पर सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन पर कड़ी नाराजगी जाहिर जवाब तलब किया है। कैमरों को सही कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।        

संदेह के घेेरे में मंडावली की आशा       
मुजफ्फरनगर। सीएचसी से नवजात शिशु के चोरी होने की घटना में पुलिस को क्लू भी मिले हैं। कई स्तर पर जांच की जा रही है। शाहपुर थाना प्रभारी ब्रजेश प्रताप यादव ने बताया कि पीड़ित खुर्शीदा के वार्ड में मंडावली गांव की आशा राजकुमारी भी रातभर रही है, जो बिना अनुमति रुकी थी। सुबह नवजात छह से सात बजे बीच चोरी हुआ है, जबकि इसी बीच आशा भी वार्ड से गई है। पुलिस सभी तथ्यों को जांच में शामिल कर पड़ताल कर रही है। आशा राजकुमारी से भी मामले में पूछताछ की जाएगी।        

नर्स-स्टाफ नर्स की    भूमिका भी जांच       
मुजफ्फरनगर। नवजात शिशु के चोरी होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग भी जांच कर रहा है। अस्पताल में सुबह के समय किस नर्स, स्टाफ नर्स की ड्यूटी थी। डिलीवरी के बाद महिला को वार्ड में किसने पहुंचाया आदि की जांच की जा रही है।        
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें