फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक सकुशल बरामद, मौसेरे भाई ने 60 लाख के लिए किया था अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। बीस नवंबर को 60 लाख की फिरौती के लिए बालक शाहबान का अपहरण किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी मौसी के बेटे ने अपने दो साथियों की मदद से किया था। पुलिस ने बालक बरामद कर लिया। फिरौती मांगने में प्रयुक्त मोबाइल व हथियार बरामद कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को थाना छपार पर प्रेस वार्ता में सीओ सदर कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि गत 20 नवम्बर को छपार निवासी 12 वर्षीय शाहबान पुत्र सत्तार का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने उसे बरामद किया है। उसे अपहरण करने वाला उसकी मौसी का बेटा शादिक निवासी थाना सिविल लाइन के गांव सुजडू मोहल्ला खालसा पट्टी है।उसने अपने साथी अब्दुल रहमान पुत्र रिजवान निवासी गंदौर हजूर नगर शाहपुर व शहजाद पुत्र सदाकत निवासी खालसा पटटी सूजडू के साथ बालक का अपहरण किया था। वह बालक को नुमाइश दिखाने के बहाने ले गया था। इसके बाद 60 लाख की फिरौती मांगी थी।
सीओ सदर ने बताया कि बालक का पिता सत्तार सउदी अरब में नौकरी करता है। वहां से वह शनिवार को आया। उसने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 24 घंटे में ही बालक को बरामद कर तीनों बदमाशों को क्षेत्र के गांव खोजा नंगला- रेत्ता नंगला के रास्ते पर कब्रिस्तान के पास से पकड़ा है। फिरौती मांगने में प्रयुक्त मोबाइल, दो तमंचे, पांच कारतूस, एक चाकू, एक अन्य मोबाइल बरामद किया है। तीनों ने फिरौती मांगना कबूल किया है। अब्दुल रहमान शातिर क़िस्म का अपराधी है। उस पर हरियाणा में कई मुकदमे दर्ज है। एक में सजा भी हो चुकी है। तीनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

-
बालक ने कहा-
बालक शाहबान ने बताया कि उसको एक मकान में बंद करके रखा गया था। वह घर जाने को कहता था, तो उसे तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते थे। खाना चाय समय पर मिलता था। वह छह भाई बहन हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

-
कक्षा छह का छात्र है शाहबान-
पुलिस ने बताया कि शाहबान कस्बे के ही जय भारत इंटर कालेज में कक्षा छह का छात्र है।
--
महेश कुमार, पंकज ऐरन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें