फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आकर बच्चे की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। नगला राई गांव जंगल में गए पांच साल के बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव नगला राई का अरमान (5) पुत्र जीशान खेत में गया था। वह खेतों की चकरोड से जा रहा था। अचानक वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर के पहिये में दबने से उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के पंचनामे की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है। ट्रैक्टर भी मृतक के परिवार का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन की भाभी के निधन पर शोक
चरथावल। नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी की भाभी अनुसईयां (55) का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मंगलवार को वह घर पर काम कर रही थी। अचानक उनकी तबियत खराब हुई, तो परिजन उन्हें चिकित्सकों को दिखाने चलने लगे। चेयरमैन ने बताया कि गाड़ी में बैठाने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका चेयरमैन के बड़े भाई गजेंद्र की पत्नी थीं। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें