मुजफ्फरनगर में बुधवार को चौधरी नरेश टिकैत ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर विशाल भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने हमें रामचरित मानस के माध्यम से सत्य का मार्ग दिखाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने हमें रामचरित मानस के माध्यम से सत्य का मार्ग दिखाया और बुराई से दूर रहने के लिए कहा है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में विशाल भंडारे का शुभारंभ भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और आरती करके किया गया। वाल्मीकि क्रांति दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भगवान वाल्मीकि से हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कई हजार वर्ष पहले रामायण लिख दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि सत्य के मार्ग पर चलने वाले राम जीतते हैं और बुराई के मार्ग पर चलने वाले रावण की हार होती है।