फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल के युवक की ओमान में हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंतिम संस्कार के लिए मृतक के शव को स्वदेश लाने की कवायद शुरू
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। ओमान में जॉब करने वाले चरथावल के युवक शहजाद की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों में शोक छा गया। अंतिम संस्कार करने के लिए शव को पैतृक कस्बे में लाने की कवायद शुरू कर दी है।
कस्बे के कानूनगोयान मोहल्ले में बस स्टैंड के पास रहने वाला शहजाद करीब चार साल से विदेश में रहकर आजीविका कमा रहा था। शुक्रवार रात को काम करने के बाद कमरे पर आकर उसने माेबाइल फोन से परिजनों से बातचीत की। इसके कुछ देर बाद कमरे में उसका मृत शरीर पड़ोसियों ने देखा तो भौचक्क रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने मौत की खबर वहां रहने वाले मृतक के रिश्तेदार दधेडू निवासी हैदर को दी। इसके बाद यह खबर कस्बे में परिवार तक पहुंची। परिजनों ने शव को स्वदेश लाने की तैयारी शुरू कर दी। मृतक के भाई डॉ. साजिद ने बताया कि संभवत: शहजाद की मौत ह्दय गति रुकने से हुई है। उनकी पत्नी, चार पुत्रियां, एक पुत्र चरथावल में रहते हैं। करीब 13 महीने पहले वह भारत आया था। इससे पहले नौ साल तक सऊदी अरब में काम किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें