फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी-सिपाही से अभद्रता करने के मामले में चार्जशीट लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौकी प्रभारी व सिपाही के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने आरोपी तत्कालीन भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज मुकदमे में चार्जशीट लगाई है। आरोपपत्र सीओ को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि इसी वर्ष 26 जनवरी को सिपाही बालकिशन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें लिखाया था कि चीता 16 पर तैनात पुलिसकर्मी बाल किशन पुलिस चौकी पर एक होमगार्ड के साथ मौजूद थे। इसी दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्कालीन जिला महामंत्री सचिन प्रजापति कच्ची सड़क पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। भाजपा नेता ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर सिपाही बालकिशन से पानी लाकर देने को कहा। सिपाही के मना करने पर भाजपा नेता ने सिपाही से अभद्रता की थी। भाजपा नेता ने सिपाही की वर्दी पर थूक दिया था। विरोध करने पर सिपाही से हाथापाई की थी।
सिपाही द्वारा मामले की जानकारी कच्ची सड़क चौकी इंचार्ज मोहित कुमार को दी तो वह भी मौके पर पहुंचे थे। चौकी इंचार्ज द्वारा समझाने का प्रयास करने पर भाजपा नेता ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी थी। भाजपा नेता ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की थी। सिपाही की वर्दी भी फट गई थी। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता फ्रेंडस कॉलोनी निवासी सचिन प्रजापति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। उस समय थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया था कि आरोपी भाजपा नेता ने पूर्व में भी डायल 112 पर तैनात सिपाही के साथ अभद्रता की थी। यह मामला भी सिविल लाइन थाने में दर्ज है। थाना पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें