फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवधाम आश्रम पर अवैध कब्जे का आरोप

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अधिकरियों से सुरक्षा की मांग करते शुकतीर्थ से आए साधु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शिवधाम आश्रम पर अवैध कब्जे का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित शिवधाम आश्रम के अधिष्ठाता बृजगिरि महाराज ने आरोपियों पर अवैध कब्जे और लाखों का सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़ित साधु आरोपियों के डर से पिछले पांच साल से आश्रम छोड़कर विदेशी मूल की पत्नी के साथ दर-दर की ठोकरें खाते घूम रहे हैं।
भोपा थाना क्षेत्र के शुकतीर्थ स्थित शिवधाम आश्रम के अधिष्ठाता बृजगिरि महाराज बुधवार को अपनी विदेशी मूल की पत्नी फ्रांस निवासी कोर्लेट रनेट के साथ डीएम ऑफिस पहुंचे और शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में अवगत कराया है कि उन्होंने वर्ष 2012 में शुकतीर्थ में चार बीघा जमीन खरीदकर शिवधाम आश्रम की स्थापना की थी। बाद में पता चला कि भूमि बेचने वाले लोगों ने उन्हें धोखे से अनुसूचित जाति के पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री कर दी थी, जिस पर उन्होंने वर्ष 2015 में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साधु के अनुसार इसके बाद उक्त आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे थे, जिसके चलते लगातार धमकियां मिलने से वर्ष 2016 में उन्होंने सपत्नीक आश्रम छोड़ दिया और दर-दर की ठोकरें खाने लगे। पीड़ित साधु के अनुसार चार मार्च को वे आश्रम पहुंचे, जहां उनके आश्रम के एक गेट पर आरोपियों का ताला लगा मिला। जब वे दूसरे गेट से अंदर पहुंचे तो वहां के कमरों से सभी कीमती सामान गायब मिला, जिसकी कीमत लाखों में है। पीड़ित साधु ने डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है। बृजगिरि महाराज ने बताया कि वे इससे पहले 16 मार्च को एसएसपी से भी कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर वे गोरखपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठ के कार्यालय प्रबंधक मोतीलाल सिंह से मिले, जिन्होंने जनपद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक इस संबंध में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित साधु ने डीएम-एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल पूर्व की थी फ्रांस की कोर्लेट रनेट से शादी
मुजफ्फरनगर। शिवधाम आश्रम के अधिष्ठाता बृजगिरि महाराज ने वर्ष 2013 में फ्रांस की मूल निवासी कोर्लेट रनेट से कोर्ट मेरिज की थी। कोर्लेट वर्ष 1998 में युवावस्था में भारत घूमने आई थी, जहां वह बृजगिरि महाराज के संपर्क में आईं। इसके बाद वे लगातार भारत आकर बृजगिरि महाराज से मिलतीं रहीं और उनसे प्रभावित होकर वर्ष 2007 से उन्हीं के साथ रहने लगीं। इसके बाद दोनों ने वर्ष 2013 में कोर्ट मेरिज कर ली और इसके बाद कोर्लेट रनेट हमेशा के लिए भारत में ही रह गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें