फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, चंधेड़ी में चौपाल का लिंटर गिरा; मलबे में चार दबे... एक की मौत

Wed, 01 Oct 2025 11:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में चंधेड़ी गांव की चौपाल का लिंटर गिरने से चार ग्रामीण मलबे में दब गए। किसान देशवीर (52) की मौत हो गई, तीन लोग और चार पशु सुरक्षित निकाले गए। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के चंधेड़ी गांव में अनुसूचित जाति की चौपाल का लिंटर गिरने से मलबे में चार ग्रामीण दब गए। गंभीर घायल देशवीर (52) की मौत हो गई। मलबे में दबे चार पशुओं को ग्रामीणों ने बामुश्किल निकाला। देर रात तक राहत कार्य जारी रहा।

विज्ञापन


किसान देशवीर अपने चार अन्य साथियों के साथ बुधवार रात चौपाल के परिसर में बैठा हुआ था। तीन साथी दीवार के पास थे, जबकि देशवीर तख्त पर बैठा था। इसी दौरान चौपाल की पहले दीवार गिरी और फिर लिंटर गिर गया। मलबे में  ग्रामीणों के दबने का शोर मच गया।  


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में छह की मौत: कार की टक्कर लगते ही एक फीट उछल गया ट्रक, लाशों का अंबार देखकर हर कोई सहमा

विज्ञापन

सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू किया। तीन ग्रामीण सुरक्षित निकल गए, जबकि काफी देर की मशक्कत के बाद किसान को मलबे से निकाला गया। चार पशु सुरक्षित निकले हैं।

पुलिस ने मलबे से निकालकर किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  किसान की मौत से गांव में गम का माहौल बन गया।
 
 
विज्ञापन

ग्राम पंचायत करा रही थी मरम्मत
चौपाल का लिंटर करीब आठ माह पहले ही डाला गया था। पुरानी दीवारों पर  लिंटर डाले जाने के कारण मरम्मत की मांग चल रही थी। प्रधान पुरुषोत्तम ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से मरम्मत की जा रही थी। दीवारों के अंदर की तरफ कार्य पूरा हो गया था। बृहस्पतिवार से बाहर की तरफ कार्य किया जाना था।
 
दिन में भयावह हो सकता था हादसा
जिस जगह हादसा हुआ, वहां से गांव के दो मुख्य मार्ग गुजरते हैं। दिन में काफी आवाजाही रहती है। अगर हादसा दिन में होता तो और भी बड़ा रूप ले सकता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें