मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के मुख्य बाजारों में सैनिटाइजेशन कराया गया। दुकानें बंद होने के कारण पालिका को अभियान में सफलता मिली।
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी मौजूद रहे। शिव चौक से टैंकर के माध्यम से सैनिटाइजेशन प्रारंभ करते हुए भगत सिंह रोड व लोहिया बाजार से खालापार तक किया। वार्ड संख्या 20 में भी अभियान चलाया। चेयरपर्सन ने दावा किया कि एक सप्ताह पूरे शहर को सेनिटाइज कर दिया जाएगा। सभासद अमित बॉबी, मोहित मलिक, नौशाद कुरैशी, पवन चौधरी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अतुल कुमार, चीफ इंस्पेक्टर राजीव कुमार, इंस्पेक्टर उमाकांत शर्मा, सुपरवाइजर नदीम खान, सुनील कर्णवाल, अवनीश कुमार, गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।