फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि मंदिर प्रकरण में चेयरमैन ने कराया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। एक माह से चल रहे वाल्मीकि मंदिर प्रकरण में नगर चेयरमैन ने दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में मंगलवार को समझौता करा दिया। चेयरमैन ने दोनों पक्षों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

मोहल्ला दक्षिणी चमारान में कस्बा निवासी आदित्य वल्लभ द्वारा दान दी गई जमीन पर वाल्मीकि समाज द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर के बराबर में दूसरे वर्ग के व्यक्ति का बाग है। 20 अक्तूबर को वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा मंदिर की दीवार बनाने को लेकर बाग स्वामी से विवाद हो गया था। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने दीवार का निर्माण रोक दिया था। नायब तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया था। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने मंगलवार को जमीन स्वामी व दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में मामले में समझौता करा दिया। चेयरमैन ने सहयोग स्वरूप मंदिर में 21 हजार रुपये देकर दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखकर आपसी सौहार्द कायम रखने की अपील की है। इस दौरान जमीन स्वामी आदित्य वल्लभ के अलावा सेवाराम, भूमिचंद, मेनपाल, नरेश कुमार, इरशाद फरीदी, मोहम्मद सुलेमान, हाफिज मोहसिन, शकील खान, अकील खान, शमशाद फरीदी, इनाम फरीदी, हारून फरीदी, शमशेर फरीदी, नौशाद फरीदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें