फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, 15 फरवरी तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। हज काउंटर के संयोजक फहीम सिद्दीकी ने बताया कि केंद्रीय हज कमेटी ने हज फार्म भरने की अंतिम तिथि अब 15 फरवरी कर दी है। कहा कि कम संख्या में फार्म भरे जाने की वजह से कमेटी को यह निर्णय लेना पड़ा। इससे हजयात्रा करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को फहीम सिद्दीकी ने बताया कि हिंदुस्तान के लिए दो लाख हज यात्रियों का कोटा निर्धारित है। जिसके लिए 31 जनवरी तक की तिथि तय की गई थी। लेकिन इस बार कोरोना के चलते एक लाख फार्म भी नहीं भरे जा सके। जिसकी वजह से केंद्रीय हज कमेटी ने फार्म भेजने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया है। सिद्दीकी ने बताया कि हजयात्रा पर जाने वाले ऐसे लोग जिनके पासपोर्ट बनकर आ चुके है या फिर आने वाले है, वह सभी 15 फरवरी तक अपना फार्म हज काउंटर के माध्यम से हज कमेटी को भेज सकते है। जिसके लिए पासपोर्ट, आधार कार्ड, बैंक एकाउंट, कैंसिल चेक, रंगीन फोटो, ब्लड ग्रुप और वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र साथ होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें