संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय मीरापुर का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि बिजनौर के भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री सुमित गुर्जर और समाजसेवी गौरव त्यागी मौजूद रहे।
ओम शांति भवन की संचालिका अनमोल ने बताया कि बीते वर्ष 90 लोगों की शराब छुड़वाई। सैकड़ों लोगों को तंबाकू आदि से मुक्त कराया। बताया कि भवन में योग की शिक्षा भी प्रारंभ हो चुकी हैं। इसके माध्यम से गम्भीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। इस मौके पर चंदौसी मुरादाबाद से आई अलका और बिमला ने लोगों को ध्यान लगाकर तनाव मुक्त जीवन जीने के तरीके बताए।