फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक व छात्रपति शिवाजी की जयंती मनाई

विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में जयंती कार्यक्रम में आरएसएस के दिव्तीय सरसंघचालक माधव रा? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक व छात्रपति शिवाजी की जयंती मनाई
विज्ञापन

देवबंद। मां वैष्णो देवी सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने छात्रों को बताया कि माधवराव जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक थे। जिन्हें सब प्रेम से गुरुजी कहकर बुलाते थे। आचार्य भारती वर्मा ने हिंदी स्वराज के संस्थापक, परम प्रतापी योद्धा एवं सर्वश्रेष्ठ रणनीतिकार छत्रपति शिवाजी महाराज के बाल्यकाल जीवन की प्रेरणादायक घटनाओं से अवगत कराया। बताया कि शिवाजी महाराज छापामार युद्ध के प्रणेता थे। छात्र यशवर्धन और सक्षम ने कविता प्रस्तुत की। इस मौके पर सुनीता, सरिता, नीना, वीना, निर्जीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव और साफ-सफाई को किया प्रेरित
देवबंद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने शिविर में दूसरे दिन गांधी कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए अपने आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने कोरोना से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें डॉ. गौरव बालियान ने भारत में समय-समय पर आई महामारियों के इतिहास और उनके बचाव से संबंधित प्रयासों की जानकारी दी। इस मौके पर दयाराम, सृष्टि पंवार, शोभा, चंचल त्यागी, विशाल कुमार, तनु व राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें