घरों में मनाया नए साल का जश्न
मुजफ्फरनगर। हर साल की तरह लोगों ने नए साल का अपने अंदाज में स्वागत किया। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने घरों में ही नए साल का जश्न मनाया। कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नए साल में सभी की कुशलता की प्रार्थना की गई। एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज परिसर में स्थित रेडियो एसडी एफएम में युवाओं ने सुरक्षित रहो-खुश रहो के संकल्प के साथ नूतन वर्ष का स्वागत किया।
इस बार कोविड से बचाव को प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर नए साल के जश्न पर पाबंदी लगाई गई थी। नए साल की पूर्व संध्या पर नेशनल हाईवे मंसूरपुर में स्थित हाई प्रोफाइल रिसोर्ट और रेस्टोरेंट पर बड़े आयोजन नहीं हुए। लोगों ने परिवार के साथ भ्रमण किया। पाबंदी और कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों ने घरों में ही जश्न मनाते हुए नूतन वर्ष का स्वागत किया। केेक काट कर भी नए साल की शुरुआत की गई।
भोपा रोड पर स्थित एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज परिसर में मौजूद एसडी रेडियो एफएम पर भी युवाओं ने केट काट कर नए साल का स्वागत किया। सभी ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। बीते साल की खट्टी यादों को भूल कर नए साल में सुरक्षित रहो-खुश रहो का संकल्प लेकर नए साल का स्वागत किया गया। इस दौरान अमरप्रीत कौर, हर्षल, सम्पदा, शिखा, रश्मि, मैंडी, कबीर, बानी आदि मौजूद रहे।
नए साल की पूर्व संध्या पर धार्मिक कार्यक्रम भी किए गए। लोगों ने नए साल में सभी के सुरक्षित और स्वस्थ रहने की प्रार्थना की। रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में मां भगवती का गुणगान किया गया। उधर, नई मंडी भोपा पुल के पास समाजसेवी मनीष चौधरी की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया। हवन यज्ञ भी किया गया। राममंदिर गणपति जागरण मंडल ने सुंदरकांड पाठ किया। पंडित मनसुख शर्मा, मोनू शर्मा, प्रवीण कुमार, नमन भंडारी ने गुणगान किया। निधिश गर्ग, सभासद विकल्प जैन, विपुल भटनागर, मनोज पाटिल, हरीश पालीवाल, ऋषभ जैन, डॉ अमित सक्सेना, अनुरूप सिंघल, अवनीश चौधरी, लकी चौधरी आदि मौजूद रहे।