धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केक काटकर संकल्प लिया कि गरीब, मजदूर, किसान के लिए 2022 में सपा की सरकार बनानी है।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संघर्ष पर जानकारी देते हुए उन्हें देश के बड़े संघर्ष कारी नेताओं में से एक बताया। पूर्व सांसद राजपाल सैनी व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा की आजादी के बाद सिर्फ एक पार्टी की सत्ता से अलग हटकर पिछड़ों तथा वंचित लोगों में राजनीतिक चेतना तथा भागीदारी देने का काम केवल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने किया। पूर्व सांसद कादिर राणा के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। हाजी लियाकत अली, चंदन चौहान, गौरव स्वरूप, राकेश शर्मा, जिया चौधरी, अलीम सिद्दीकी, गौरव जैन, शौकत अंसारी आदि ने विचार रखे।
वहीं सपा नेता सौरव स्वरूप बंसल के आवास पर मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सौरव स्वरूप बंसल उर्फ बंटी के द्वारा मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। सदर बाजार स्थित पूर्व मंत्री स्व. चितरंजन स्वरूप के आवास पर कार्यक्रम में मुफ्ती जुल्फिकार, कुल्लन देवी, दीपक बंसल, अंसार आढ़ती, अनिल जैन पूर्व सभासद, अब्बास अली जैदी, सूर्यप्रताप राणा, सुमित खेड़ा, शबाब जैदी बहादरपुर मौजूद रहे।
केक काटकर दीर्घायु की कामना की
बुढ़ाना/मीरापुर/चरथावल। सपा नेता सुबोध त्यागी के आवास पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। सुबोध त्यागी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव से ही समाजवादी पार्टी की पहचान है। उनकी कर्मठता व कार्य करने की शैली से समाजवादी पार्टी का देश व प्रदेश में अपना महत्वपूर्ण स्थान है। मौके पर राशिद, फिरोज, डॉ. सनव्वर, अकबर, अबरार कुरैशी, वेदपाल, सजाउद्दीन, ताजजिया मौजूद रहे। उधर, मीरापुर के सपा कार्यालय में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, नगर अध्यक्ष एश मौहम्मद, हकीम शमीम अब्बासी, मोहसिन कमर, शिव कुमार शर्मा, मनीष खटीक मौजूद रहे। उधर, चरथावल में सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सपा नेता पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी ने केक काटा। अध्यक्षता नगराध्यक्ष सलीम त्यागी और संचालन आलम त्यागी ने की। मौके पर करतार सिंह, मास्टर इस्लाम, मेनपाल पाल, रामकुमार पाल, मासूम मेंबर, शाहदीन, साजिद कुरैशी, नय्यूम त्यागी, बडगुजर, मांगेराम बीडीसी, दीपक कुमार मौजूद रहे। संवाद
मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन
खतौली/जानसठ। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को नई आबादी में सपा नेताआें और कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मनाया गया।
नगराध्यक्ष इरशाद जाट ने मुलायम द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अभिषेक गोयल, डॉ मंसूर उल हक, शाहिद कुरैशी, हाजी वसीम, हाजी यूसुफ, इरशाद जाट, अरशद मुल्तानी, हाजी इकबाल, अभिषेक गोयल, देवेंद्र कुमार मौजूद रहे। उधर, जानसठ में सपा नेता अब्दुल्ला कुरैशी के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। वरिष्ठ नेता हसन अली खान ने कहा कि सन 2022 में प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनानी है। सपा यूथ अध्यक्ष नावेद अंसारी ने कहा अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर ले जा सकते हैं। मौके पर अब्दुल्लाह कुरैशी, नावेद अंसारी, अन्जशा कुरैशी, आयशा कुरैशी, इनाया कुरैशी, दानियाल हसनैन आदि मौजूद रहे। संवाद
मीरापुर में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाते सपा कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली नईआबादी में मुलायम सिंह का जन्मदिन बनाते हुए सपा कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR