मोरना क्षेत्र में 70 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के अलावा शिक्षण संस्थाओं मेें ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मेधावी छात्र और छात्राओं को नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
धर्मनगरी शुक्रताल में स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी को आजादी के वीरों पर गर्व है। आजादी के वीर सिपाहियों के त्याग, बलिदान और उनकी सेवा की प्रेरण लेकर हमें राष्ट्र नवनिर्माण में अपने आप को समर्पित करना चाहिए। स्वामी महर्षि शुकदेव इंटर कालेज में प्रधान प्रबंधक अनुज सहरावत, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भेंट किए।
पूर्व प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने कक्षा 12 की रिया शिवाच को नकद 5 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, हरीश राठी, अमित राठी, अनुज पहलवान, प्रधानाचार्य फूलचन्द सिंह, राजीव राठी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा खंड विकास कार्यालय पर मोहम्मद कासिम ने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना में डॉ. संजीव कुमार, एमएसएस डिग्री कालेज मोरना, न्यू आर्य इंटर कालेज मोरना,
जेपीएस स्कूल मोरना, आरजी पब्लिक स्कूल चौरावाला, किसान इंटर कालेज ककरौली, कार्यालय शुगर मिल मोरना, सहकारी समिति चीनी मिल मोरना, नगर पंचायत कार्यालय भोकरहेड़ी, स्वामी कल्याणदेव एस डी इंटर कालेज शुक्रताल, मदरसा इजहारूल उलूम भोकरहेड़ी, मदरसा दारूल उलूम किशनपुर, कासिम उलूम तेवड़ा, सिराजुल उलूम ककराली, अरबी मदरसा में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।