शुरू हुई सीबीएसई परीक्षा, 18 परीक्षा केंद्र बने
मुजफ्फरनगर। शनिवार से सीबीएसई की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन फूड प्रोडक्शन की परीक्षा हुई। मुख्य विषयों की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होगी। सीबीएसई में इस बार आठ हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिले में सीबीएसई की परीक्षा कराने के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जबकि गत वर्ष 15 परीक्षा केंद्र थे। एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना को बोर्ड परीक्षा का जिला कॉर्डिनेटर बनाया है। शहर में एसडी पब्लिक स्कूल, जीसी पब्लिक स्कूल, गोल्डन पब्लिक स्कूल, स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल, होली एंजिल्स स्कूल, शारदेन स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, एमजी पब्लिक स्कूल, एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। देहात में नवोदय विद्यालय बघरा, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी, डीएवी पब्लिक स्कूल मंसूरपुर, खतौली में केेके पिब्लक स्कूल, मेपल्स स्कूल, मॉर्डन पब्लिक स्कूल, गोल्डन हार्ट एकेडमी, डीएवी बुढ़ाना, मेपल्स स्कूल बुढ़ाना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
मंसूरपुर। सीबीएसई की परीक्षा के पहले दिन डीएवी पब्लिक स्कूल मॉडर्न पब्लिक स्कूल खतौली के हाईस्कूल के 166 छात्र-छात्राओं ने फूड प्रोडक्शन विषयक की दी परीक्षा। पेपर देकर बाहर निकली मॉडर्न पब्लिक स्कूल खतौली की छात्राओं रिदा व वजीहा ने बताया कि पेपर आशा के अनुरूप अच्छा हुआ।