फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर राशन का चावल पकड़ा, एसडीएम और आपूर्ति निरीक्षण ने की कार्रवाई

Wed, 01 Mar 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
छापामारी में पकड़ा गया चावल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना में उपजिलाधिकारी और आपूर्ति निरीक्षक ने कस्बे के एक खाली प्लाट पर छापा मारकर सरकारी सस्ते गल्ले का चावल बरामद किया। यह चावल सरकारी कट्टों से बाजार के कट्टों में बदला जा रहा था। एसडीएम को देखकर हेराफेरी करने वाले मौके से भाग गए।
विज्ञापन


एडीएम श्याम अवध चौहान को कस्बे के कांधला रोड पर खाली पडे़ एक प्लाट में सस्ते गल्ले के सरकारी चावल के कट्टों को बाजार के कट्टों में बदलने की जानकारी मिली। सूचना पर एसडीएम, आपूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम की जीप को देखकर हेराफेरी करने वाले मौके से फरार हो गए। एसडीएम ने मौके से 37 बोरे चावल और एक जुगाड़ को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। बताया कि यह चावल किसका है तथा कहां से आया इसकी जांच करवाई जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सरकारी सस्ते गल्ले के गेहूं व चावल के बेचने का गोरखधंधा कस्बा तथा देहातों में जोरशोर से जारी है। अधिकारी भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नही करते। जिसके कारण राशन ब्लैक में बेचने वाले डीलरों आदि के हौसले बुलंद हैं। 23 फरवरी को भी एसडीएम ने निजि गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में सस्ते गल्ले का गेहूं पकड़ा था। राशन कार्ड पर राशन लेने वाले ग्रामीणों ने अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें