फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों के दानपात्रों के ताले तोड़कर हजारों की नगदी चोरी

विज्ञापन
खतौली में तारांचद शिवालय में चोरों द्वारा तोड़ा गया दानपात्र। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंदिरों के दानपात्रों के ताले तोड़कर नकदी चोरी
विज्ञापन

खतौली। मंदिरों में घुसकर चोरों ने दानपात्रों के ताले तोड़कर उसमें से हजारों रुपयों की नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह पुजारियों को चोरी की घटना का पता चला। मंदिरों में चोरी की घटनाओं को लेकर श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर पिकेट इंटर कालेज के पास गोगा जहारवीर म्हाड़ी का मंदिर स्थित है। शुक्रवार की रात को चोरों ने अंदर घुसकर दानपात्र का ताला तोड़कर उसके अंदर से हजारों रुपयों की नकदी चोरी कर ली। इसी रात को चोरों ने जीटी रोड पर स्थित ताराचंद शिवालय मंदिर में घुसकर दानपात्र का ताला तोड़कर उसके अंदर से हजारों रुपयों की नकदी चोरी कर ली। शनिवार की सुबह पुजारी मंदिरों में पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। चोरी की घटना को लेकर श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया। मंदिरों में चोरी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। म्हाड़ी के पुजारी रमेशचंद ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है। नगर के लोगों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें