खतौली के केके जैन डिग्री कालेज में सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाते एबीवीपी के पदाधिका?
- फोटो : KHATAULI
एबीवीपी का सीएए का समर्थन हस्ताक्षर अभियान
खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कालेज इकाई द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष विनोद चौहान तथा विभाग प्रमुख पंकज राजपूत ने अपने हस्ताक्षर कर किया। इसके बाद छात्र छात्राओं ने एबीवीपी द्वारा लगाए गए बैनर पर हस्ताक्षर करके सरकार द्वारा जारी किए गए सीएए को समर्थन दिया। एबीवीपी के कालेज अध्यक्ष अक्षय कुमार भुर्जी ने सीएए की जानकारी दी तथा बताया कि यह कानून नागरिकता प्रदान करने वाला है, ना कि किसी की नागरिकता छीनने वाला। उन्होंने छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास रहने वाले लोगों को सीएए के बारे में सही जानकारी दें। इस मौके पर नगराध्यक्ष दीपक जैन, अभिषेक राणा, माधव गुप्ता, अभिषेक राजपूत, अविका, अंकुर खारी, नितिन भटनागर, शुभम भटनागर, शुभम चौहान, शेखर गिरी, आर्यन सिंह, विशाल ठाकुर, विश्वास झा, वैभव शर्मा, अविराज रोहिला समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।