फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिद की हत्या में केस दर्ज, पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
खालिद की हत्या में केस दर्ज, पांच नामजद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विद्युत संविदा कर्मी खालिद की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खालिद के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रंजिश को लेकर हत्या की गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव मिमलाना निवासी खालिद पुत्र शब्बीर विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। गत चार फरवरी को घर से बाहर गया था, मगर लौटा नहीं। पांच फरवरी की सुबह शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने गए परिजनों को पता चला कि खालिद का शव रुड़की गंग नहर में मिला है। शनिवार को खालिद के भाई साजिद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मिमलाना रोड निवासी आमिल, दक्षिणी खालापार निवासी रिजवान खान, शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी वसीम खान, वहाब और शादाब ने उसके भाई की हत्या की और शव को गंगनहर रुड़की में फेंक दिया। आरोप है कि वहाब और शादाब का रिक्शा पार्किंग का काम है। यहां विद्युत निगम की विजीलेंस टीम ने कई बार छापा मारा था। वहाब और शादाब को शक था कि यह छापा खालिद ने डलवाया है। गत 26 जनवरी को उसे मिमलाना रोड बिजलीघर से हटा भी दिया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने खालिद को बुलाया और कार में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें