फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थीतकी मामले में मृतक सहित चार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। थीतकी गांव के जंगल में खुद की गोली लगने से हुई जीशान की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक सहित चार लोगों के विरुद्ध गोकशी करने तथा पुलिस पर हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ओमबीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मृतक जीशान सहित मतबूल, असीम और जावेद पर गोकशी तथा पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। सोमवार को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किए गए असील पुत्र महमूद को जेल भेज दिया है। बता दें कि शनिवार की देर रात्रि गोकशी की सूचना पर पुलिस थीतकी गांव के जंगल में छापा मारने गई थी। जहां पुलिस को देख भागते समय जीशान संदिग्ध परिस्थितियों में पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके से ढाई क्विंटल मांस व कटान के उपकरण भी बरामद किए थे। जीशान के पैर में गोली लगने तथा उसकी मौत होने के मामले में भी अभी भी उसके परिजन और ग्रामीण कुछ नहीं कह रहे हैं, जबकि पुलिस घटना के तीसरे दिन भी यह कहानी बता रही है कि स्वयं के तमंचे से चली गोली उसके पैर में लगी और नर्वस ब्रेक डाउन होने की वजह से ही उसकी मौत हुई है।
थीतकी से वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने थीतकी गांव निवासी सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक सलीम एक अपराधी को पनाह देने के मामले में वांछित चल रहा था। अदालत से उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें