फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में पति सहित छह पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित छह ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ शकील अहमद ने गांव में पहुंच कर घटना की जांच करते हुए बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

शनिवार को गांव काटका निवासी इंतजार पुत्र मुन्ना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री बसरजहां का निकाह गांव काटका में ही जीशान पुत्र अलीहसन के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के एक हफ्ते बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी थी। ससुराल वालों उसकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार को उसकी पुत्री की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति जीशान, ससुर अलीहसन, सास मीना, जेठ रिजवान, देवर गुलफाम व ननद रिजवाना के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने पति सहित छह ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार देर शाम को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को सीओ शकील अहमद पुलिस बल के साथ गांव काटका में जांच पड़ताल करने पहुंचे। सीओ ने लोगों के बयान भी दर्ज किए। सीओ ने बताया कि विवाहिता की मौत को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें