फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ में कार्डधारकों को नहीं मिला चना

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ में कार्ड धारकों को नहीं मिला चना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत निशुल्क आवश्यक वस्तुओं (गेहूं, चावल, साबुत चना, आयोडाइज्ड नमक एवं सोया ऑयल) का वितरण चल रहा है। लेकिन कई जगह पर्याप्त सामग्री नहीं पहुंची है। जानसठ ब्लॉक क्षेत्र में कार्ड धारकों को चना नहीं मिला है। इसकी वजह यह है कि अभी तक यहां चने की आपूर्ति नहीं हो सकी। एआरओ विकास कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि आपूर्ति कराकर जल्द ही वितरण कराया जाएगा। इसके अलावा कई जगह रिफाइंड कम पहुंचा है तो कहीं नमक नहीं मिला। आपूर्ति विभाग को 20 दिसंबर तक वितरण करना है। अधिकारी इंतजाम करने में जुटे हैं। जिले में अंत्योदय कार्डधारक 5.8 लाख हैं, जबकि अभी तक वितरण 1.22 लाख कार्ड धारकों को ही वितरण हुआ है।
केस-एक
कम मिला तेल और चना
सिखेड़ा क्षेत्र के राशन डीलर प्रह्लाद का कहना है कि गेहूं चावल पर्याप्त है, लेकिन तेल और चना कम मिला था। इसलिए सभी उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका है। जल्द ही सबको वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन

केस-दो
अब तक सबको नहीं राशन
पुरकाजी के राशन डीलर राजेश कुमार की दुकान पर कार्ड धारक 917 हैं, इनमें से 450 को ही राशन मिला है। डीलर राहत अहमद की दुकान पर 808 कार्ड धारकों में अब तक 508 को ही वितरण हुआ है।
केस-तीन
भोपा में यह है स्थिति
भोपा में राशन की एक दुकान पर 956 कार्डधारकों में से 408 और दूसरी दुकान पर 1186 कार्डधारकों में से अब तक सिर्फ तीन सौ को ही राशन वितरण हुआ है।
इनसेट
35 किलोग्राम मिलना है खाद्यान्न
कुल 35 केजी खाद्यान्न वितरण किया जाना है। इसमें 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल प्रति कार्ड, एक किलो आयोडाइज्ड नमक, एक किलो साबुत चना, एक लीटर सोया ऑयल प्रति कार्ड मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारको में कुल पांच किलो खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल प्रति यूनिट मिलेगा।
विज्ञापन

वर्जन :
जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला का कहना है कि पर्याप्त राशन उपलब्ध है। जिन क्षेत्रों में वितरण नहीं हुआ है, वहां जानकारी कराई जा रही है। उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में राशन मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें