खतौली में जानसठ अड्डे पर हादसे में क्षत्रिग्रस्त कार से निकालते घायलों को पुलिस कर्मी।
- फोटो : KHATAULI
कार गन्ने के ट्रक में घुसी, तीन लोग घायल
खतौली। जानसठ अड्डे के पास जनता इंटर कालेज के निकट रात में कार आगे जा रहे गन्ने से भरे ट्रक में जा घुसी। कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत कार से बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
भूड़ निवासी महताब पुत्र नसरुद्दीन का भांजा गांव निवाड़ी मोदीनगर निवासी गुलशाद सोमवार को खतौली में अपनी कार लेकर आया था। उसके साथ में उसके गांव निवासी गुलशाद पुत्र इसरार भी साथ में था। खतौली पहुंचने पर गुलशाद ने अपने मामा महताब को जानसठ शादी में जाने के लिए कार में साथ लिया और जानसठ शादी समारोह में चला गया। शाम को ये तीनों लोग कार द्वारा खतौली आ रहे थे। जैसे ही जानसठ अड्डे के पास जनता इंटर कालेज के सामने पहुंचे तो आगे जा रहे गन्ने से भरे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेकलगा दिए। ट्रक में घुसने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।