फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली से टकराई कार, एक की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पानीपत से बिजनौर जा रही एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। इस घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाओं सहित आठ घायल हो गए। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत का रहने वाला अरशद अपने परिवार के साथ कार द्वारा गमी में शामिल होने के लिए बिजनौर के गांव सेड्डा जा रहा था। रविवार रात बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर उनकी कार अलीपुर अटेरना गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में घुस गई। इस घटना में अरशद (49) पुत्र सिराजू की मौके पर मौत हो गई।
कार में सवार मीदा, तमन्ना, सरवेज, सुहेल, साहिल, सोफिया, साजिद व शहाना घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मृतक अरशद को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी शहाना ने कोतवाली में दर्ज करवाई हैं। घटना से परिवार में शोक छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें