फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली मार्ग पर टकराई कार और टेंपू, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर अलीपुर अटेरना गांव के पास कार और टेंपू की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक अजीत (50) की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार सवार संत, टेंपू चालक और उसके साथी भी घायल हो गए।
हरियाणा के सोनीपत के आश्रम खेवड़ा निवासी संत आदेश नाथ (40) अपने कार चालक अजीत (50) के साथ कार में सवार होकर बृहस्पतिवार को अपने गुरु से मिलने मीरापुर आश्रम में गए थे। यहां से वापस लौटते समय वह अपनी कार में सवार होकर वापस खेवड़ा जा रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर अलीपुर अटेरना गांव के पास उनकी कार की विपरीत दिशा से आ रहे टेंपू से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक की माैके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

कार में सवार संत आदेश नाथ, टेंपू चालक मेरठ के बहसूमा निवासी पप्पन (46) और उसका साथी टीमू (28) घायल हो गए। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने टेंपू चालक को हिरासत में ले लिया। मीरापुर व सोनीपत आश्रम से कई साधु-संत भी सीएचसी पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें