फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर से भिड़ंत में ट्रक चालक घायल, तीन घंटे हाईवे जाम

Fri, 08 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आपस में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर  नेशनल हाईवे पर कैंटर और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत में ट्रक चालक घायल हो गया। लोगों ने ट्रक की बॉडी काटकर घायल चालक को बामुश्किल बाहर निकाला। इस दौरान हाईवे करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


थाना नई मंड़ी के गांव खेड़ी पचेड़ा निवासी चालक राजबीर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे अपने ट्रक में हरिद्वार से रोड़ी भरकर मेरठ की ओर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के पास कैंटर और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक राजबीर घायल होकर बाड़ी में फंस गया। लोगों ने बाड़ी को काटकर बामुश्किल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के कारण सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। इससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और कैंटर को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें