सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत
रामराज। गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी चालक की सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रामराज क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी युवक अनुपम पुत्र रामनरेश कैंटर चालक था। सोमवार की देर रात वह अपना कैंटर लेकर देहरादून से दिल्ली के लिए जा रहा था। जब वह सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में पहुंचा, तो सड़क पर खराब हुए खड़े ट्रक में उसका कैंटर जा टकराया। जिससे कैंटर चालक अनुपम घायल हो गया। पुलिस ने फतेहपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुपम की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।