फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान उजाला अभियान : टंकी से जलधारा के इंतजार में बीत गए दस साल

विज्ञापन
पीनना गांव में पेयजल के लिए बनाई गई टंकी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अभियान उजाला अभियान : टंकी से जलधारा के इंतजार में बीत गए दस साल
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। पीनना गांव के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का इंतजार करते हुए दस साल बीत गए। ओवरहेड टैंक बनाया गया और गांव में कनेक्शन भी बांट दिए गए, लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने जल निगम के कार्यालय में चक्कर काटे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान रामकुमार बताते हैं कि लंबे अर्से बाद भी ग्रामीणों को टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। सपा सरकार में ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ था, लेकिन अभी तक योजना धरातल पर नहीं उतरी।
ग्रामीण राकेश कुमार कहते हैं कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होनी चाहिए। लंबा समय बीत गया है, लेकिन कोई समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। युवा सौरभ कहते हैं कि जल निगम की लापरवाही से गांव में सबमर्सिबल की संख्या बढ़ रही है। अगर टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू हो जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। सुरेश देवी का कहना है कि शुद्ध पेयजल नहीं मिलने से रोजाना परेशानी हो रही है। टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू होनी चाहिए। ग्रामीण रविंद्र कुमार का कहना है कि हर घर तक पानी पहुंचना चाहिए। जल निगम मामले में बड़ी लापरवाही बरत रहा है। ग्रामीण रविंद्र कहते हैं कि जनप्रतिनिधयों को गांव की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करना चाहिए। ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा तो हमें करें कॉल
आपके घरों तक अगर शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच रहा है। ओवरहेड टैंक का लाभ नहीं मिला। कनेक्शन दिया गया है, लेकिन पानी अब तक नहीं पहुंचा तो हमसे मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर संपर्क करें।
हमें नहीं मिल रहा है पानी
पुरबालियान गांव निवासी शाहरुख का कहना है कि उनके गांव में भी ओवरहेड टैंक बनाया गया था, लेकिन अब तक सभी घरों में पानी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें