फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ौली में केक काटा और सम्मानित किए गए किसान

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : हड़ौली में केक काटते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं मौजूद अन्य लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के 58वें जन्मदिन को हड़ौली गांव में सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। बालियान खाप के पांच गांव के पांच किसानों को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार दिया गया। देर रात चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन खत्म हुआ है, एमएसपी की लड़ाई अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल के पास खाप और आसपास के गांव के लोगों सुबह हवन में शामिल होने पहुंचे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत सुबह हवन में शामिल हुए। देर रात भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी काफिले के साथ यहां पहुंचे। सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में नरेश टिकैत के 58वें जन्मदिन का केक काटा गया। किसानों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। हड़ौली धर्मवीर प्रधान, सदरुद्दीन नगर बाबूराम पंडित, अलावलपुर माजरा अमरपाल सिंह, खेड़ी सूंडियान विनोद कुमार और सावटू के अजब सिंह प्रधान को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार दिया गया।
किसान अन्नदाता और जवानदाता : : नरेश टिकैत
सिसौली। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कि किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। सरकार ने जिन मुद्दों पर हामी भरी है, वह पूरे करने होंगे। किसान पीछे हटने वाले नहीं है। किसान अन्नदाता और जवानदाता दोनों हैं। किसानों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई जारी रहेगी। आंदोलन में शहीद हुए किसानों की बदौलत ही यह कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा लहराकर युवाओं ने भरा जोश
सिसौली। फतेह मार्च में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और अन्य वाहन शामिल रहे। युवाओं ने तिरंगा लहराकर जोश भरने का कार्य किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें