फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्ट अफसरों को प्रदेश में नौकरी नहीं करने दी जाएगी: चौहान

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर जिला के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान का स्वागत करती भाजपा महिला मोर्चा ज? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
प्रदेश में भ्रष्ट अफसरों को नौकरी नहीं करने दी जाएगी : चौहान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के सैनिक कल्याण, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड व पीआरडी कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और प्रदेश के मंत्री जिलों और गांवों में पहुंचकर योजनाओं की सच्चाई को जान रहे हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को नौकरी नहीं करने दी जाएगी। काम के प्रति लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वीआरएस और बर्खास्तगी के रास्ते खुले हैं।
जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने बृहस्पतिवार को पहली बार जिले का दौरा किया। कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता में मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने आम जनता के हितों के लिए योजनाएं चलाई हैं। प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। 13 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। पीएम आवास योजना, रसोई गैस और बिजली के निशुल्क कनेक्शन देने की योजना सरकार की पहल है। पूरे प्रदेश में विकास के कार्यों में तेजी आई है। उद्योग का माहौल बना है। हमारी योजनाएं जाति और धर्म में नहीं बंधी है। गेहूं और धान की खरीद में किसानों के खातों में सीधे पैसा पहुंचाया है। गन्ना भुगतान तेजी से हो रहा है। नवंबर माह के पहले सप्ताह में सभी चीनी मिल चल जाएगी और इससे पहले किसानों का सारा भुगतान हो जाएगा। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। 50 साल से ऊपर वालों को वीआरएस दिया जा रहा है। तीन साल का काम देखकर नौकरी से हटाने से सरकार पीछे नहीं हटेगी। पत्रकार वार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, संजय अग्रवाल, सतपाल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आंदोलनकारी विजय सिंह का मुद्दा उठा
मुजफ्फरनगर। आंदोलनकारी विजय सिंह को कलक्ट्रेट से हटाने के मामले में चेतन चौहान ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है। जमीन कब्जाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इस मामले में भू माफिया पर भी कार्रवाई कराई जाएगी। इस संबंध में वह शासन और शामली प्रशासन से बात करेंगे।
विज्ञापन

विजय सिंह अपराधी नहीं: बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि विजय सिंह का पूरा जिला सम्मान करता है। 24 साल के धरने में उन पर किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है। उन्हें ऐसे कलक्ट्रेट से उठाया जाना पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें