फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, गिरफ्तारी दी

विज्ञापन
मुजफ्फरनरगर सपा कार्यालय से गिरफ्तारी देते कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून, गन्ना किसानों की मांगों एवं लचर कानून व्यवस्था के विरोध में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट जाने के लिए निकले सपाइयों को पुलिस ने घेराबंदी कर कार्यालय परिसर में ही रोक दिया। यहां लंबी खींचतान और शोर-शराबे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। इसके बाद सपा नेताओं ने गिरफ्तारी दी। कुछ देर बाद उन्हें निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे सपा कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां सीएए, किसान समस्याओं एवं लचर कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया। नारे लिखी तख्तियां, पार्टी के झंडे लिए सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सरकारों पर जमकर भड़ास निकाली। केंद्र सरकार पर संविधान की मूल भावना को समाप्त करने का आरोप लगाया गया।
करीब एक बजे पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ उनकी घेराबंदी कर दी और प्रदर्शनकारियों को कार्यालय परिसर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। इसे लेकर काफी गहमागहमी का माहौल रहा। सपाई लगातार सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे। अफसरों से लंबी बहस के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को दिया। ज्ञापन देने के बाद सपाई लगातार नारेबाजी करते रहे और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने गिरफ्तारी देने का ऐलान किया तो प्रशासन ने पहले से मंगाई गई रोडवेज की बसों से प्रदर्शनकारियों को डीएवी कॉलेज भिजवा दिया। वहां से सभी को निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया। सपा नेताओं ने 450 के आसपास कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी देने का दावा किया है जबकि प्रशासन ने 75 लोगों की गिरफ्तारी की बात कही है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह का कहना है कि प्रशासन एवं पुलिस की सख्ती के चलते प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहा है।
विज्ञापन

जिले भर से पहुंचे सपा कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। प्रदर्शन में जिले भर से सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मंत्री उमा किरण, जिया चौधरी, गौरव स्वरूप, राकेश शर्मा, चंदन चौहान, मुकेश चौधरी, राजीव बालियान, सुलेमान परदेसी, इरशाद गुर्जर, युसुफ कुरैशी, मोहिब मलिक, इरशाद, शाहिद कुरैशी, नरेश विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, अलीम सिद्दीकी, वसी अंसारी, सुबोध त्यागी, बॉबी त्यागी, मुफ्ती जुल्फकार, विनय पाल, अंसारी आढ़ती, गौरव जैन, राहुल वर्मा, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।
सपा कार्यालय पर डटे रहे अफसर
मुजफ्फरनगर। सपाइयों के प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यालय के आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया था। सीडीओ आलोक यादव मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर तैनात थे। एसपी सिटी सतपात आंतिल, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ सिटी दीक्षा शर्मा, सीओ मंडी हरीश सिंह भदौरिया, बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी के अतिरिक्त भारी पुलिस बल मौजूद रहा। खुफिया विभाग, क्राइम ब्रांच के अधिकारी भी मौके पर डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें