फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कछोली में बस सेवा बंद ग्रामीण हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना कलां। कछोली गांव में लंबे समय से रोडवेज बस सेवा बंद है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को अपने निजी वाहनों से ही मुजफ्फरनगर स्थित कोर्ट, कचहरी, बैंक, गन्ना समिति और बाजारों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

पहले मुजफ्फरनगर से वाया रोहाना होते हुए कछोली तक बसें चलती थीं। इस मार्ग पर कल्लरपुर, जटनंगला, बधाई खुर्द, बड़कली, बहेड़ी, बेगमपुर और रोहाना मिल जैसे कई गांव पड़ते हैं।
ग्रामीण गद्दीपाल सिंह और प्रधान कुलदीप सिंह कल्लरपुर ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के सांसद और विधायक से बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग की है। जनपद परिवहन निगम को सरकार की ओर से कुछ नई बसें भी मिली हैं, जिन्हें गांव के छोटे मार्गों पर चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें