मजलिसपुर तौफीर में आग से जले सामान से दुखी परिवार को सांत्वना देते भाजपा नेता अमित राठी।
- फोटो : KHATAULI
मोरना। गांव मजलिसपुर तौफीर में सोमवार देर रात मकान में लगी आग से मजदूर परिवार का सामान जलकर राख हो गया। आग से नवजात बच्चे का हाथ झुलस गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर घंटों बाद आग पर काबू पाया। भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने पीड़ित मजदूर परिवार को 11 हजार रुपये की सहायता प्रदान करते हुए प्रशासन से आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया।
गांव मजलिसपुर तौफीर में प्रवेंद्र पुत्र पहलसिंह सैनी मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर करता है। सोमवार देर रात मकान में आग लगने से घर का सारा समान जलकर राख हो गया। नवजात बच्चे वंश का हाथ झुलस गया। प्रवेंद्र की पत्नी सोनम और बच्चे हरचित, अरप्रीत आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने गरीब मजदूर परिवार को सांत्वना देते हुए आर्थिक साहयता प्रदान करते हुए एसडीएम जानसठ व बीडीओ मोरना को मामले से अवगत कराते हुए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। एसडीएम जानसठ के निर्देश पर लेखपाल सोमपाल ने गांव प्रधान योगेश चौहान, मुकेश, ओमकार, शीशपाल, सोहनवीर, राकेश, सतीश, तिलकराम आदि से घटना की जानकारी कर आलाधिकारियों को अवगत कराते हुए रिपोर्ट भेजी है।