जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कुश्ती में दक्ष, दौड़ में आयुष बालियान और बैडमिंटन में द्विव्या प्रथम रहीं। बालिका वर्ग की कबड्डी में बुढ़ाना और बालक वर्ग की वाॅलीबाल में सदर ब्लाॅक की टीम प्रथम रही। 400 मीटर दौड़ में आयुष बालियान पहले, वंश राठी दूसरे और बादल मलिक तीसरे स्थान पर रहे।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव और जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिले के विभिन्न विकास खंड के गांवों से आई टीमों और खिलाड़ियों ने प्रतिभाग दिखाई।
बालिका वर्ग की कबड्डी के फाइनल मैच में बुढ़ाना की टीम ने मोरना को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। धीमी रेस में गांधी कॉलोनी की राधिका, हाजीपुर की मानसी और चरथावल की उमरा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में द्विव्या राणा, तांशी, रूमश विजेता बने। कुश्ती में दक्ष, अयान पचेंडा, शुभम भुवापुर जीते।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, रामकुमार शर्मा, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक रामपाल सिंह, प्रीति पाल, रचना यादव, प्रमोद यादव, गोविंद मिश्रा, अंकित कुमार, विजय शर्मा, अंकित आर्य, शाहरुख रहे।