फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना ने सफाई में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
बुढ़ाना की चेयरपर्सन बाला त्यागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण में बुढ़ाना दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) 20 अगस्त। स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में नगर पंचायत बुढ़ाना ने प्रदेश में दूसरा स्थान तथा नॉर्थ जोन के सात राज्यों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। परिणाम घोषित होते ही नगर पंचायत के सफाई एवं कार्यालय कर्मचारियों, नगर पंचायत सदस्यों व कस्बे के नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहा कि नगर पंचायत के सभी कार्यालय व सफाई कर्मचारियों तथा कस्बे के नागरिकों के सहयोग से उन्हें यह विशेष सफलता मिली है। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने कहा कि बुढ़ाना को प्रदेश में नंबर एक स्थान पर पहुंचाएंगे।
स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के तहत स्वच्छ भारत मिशन टीम ने कस्बे का निरीक्षण किया था। इस टीम ने कस्बे के पार्क, योगा पार्क, कान्हा गोशाला, भूमिगत कूड़ा पात्र व डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया था। यह टीम निकाय की सफाई व्यवस्था को देखकर बहुत प्रभावित हुई थी। उनके सामने सफाई एवं कार्यालय कर्मचारियों ने कस्बे को प्रदेेश में सफाई में नंबर एक बनाने का वादा किया था। डंपिंग ग्राउंड में कूडे़ से बनने वाली कंपोस्ट खाद देखकर टीम ने नगर पंचायत की व्यवस्था की तारीफ की थी। कान्हा गोशाला में गोवंश के गोबर से लकड़ी बनाने की व्यवस्था को देखकर यह टीम बहुत प्रभावित हुई थी। कस्बे की सफाई व्यवस्था की रोजाना फोटो सहित ऑनलाइन जाने वाली रिपोर्ट व निरीक्षण में कोई खामियां नहीं पाने पर ही बुढ़ाना नगर पंचायत को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त मिला है। नॉर्थ जोन के सात राज्यों में नगर निकाय बुढ़ाना तीसरे स्थान पर रही। प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने से कस्बे के नागरिकों में भी खुशी की लहर है। अधिशासी अधिकारी ओमगिर ने बताया कि यह परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान ने चेयरपर्सन और ईओ को दी बधाई
बुढ़ाना। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने नगर निकाय बुढ़ाना को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने पर चेयरपर्सन बाला त्यागी व अधिशासी अधिकारी ओमगिरि को बधाई दी। उन्होंने पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी को भी इस सफलता पर बधाई दी। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने भी अपनी विधानसभा क्षेत्र की नगर निकाय बुढ़ाना को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर नगर पंचायत के कार्यों की सराहना की। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने बताया कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने भी उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की है।
सभी के सहयोग से मिली सफलता
बुढ़ाना। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने कहा कि कस्बे की जनता के सहयोग से नगर निकाय ने प्रदेश में दूसरा स्थान व नॉर्थ जोन में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह बुढ़ाना के नागरिकों के लिए गौरव की बात है। कस्बे में होने वाले विकास कार्यों व सफाई व्यवस्था को देखकर बाहर से आने वाले मेहमान व अधिकारी भी कस्बे की तारीफ करते हैं। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे भी कस्बे का निरीक्षण कर चुकी हैं। उन्होंने भी कान्हा गोशाला में गोवंश के गोबर से बनने वाली लकड़ी तथा डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर कूड़े से बनने वाली कंपोस्ट खाद देखकर चेयरपर्सन व अधिशासी अधिकारी की तारीफ की थी।
विज्ञापन

विकास का सिलसिला
बुढ़ाना। पहला स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में हुआ था। इस सर्वेक्षण में नगर पंचायत बुढ़ाना नॉर्थ जोन में 168 वें स्थान पर रही थी। चेयरपर्सन व अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत सदस्यों व जनता के सहयोग से सफाई एवं विकास कार्यों में छलांग लगाते हुए 2019 में 19वां स्थान प्राप्त किया। प्रदेश में पहले नंबर पर आने का लक्ष्य बनाते हुए फिर मेहनत की गई। वर्ष 2020 में चेयरपर्सन व अधिशासी अधिकारी की मेहनत रंग लाई। इस वर्ष नगर पंचायत ने नॉर्थ जोन में तीसरा स्थान तथा प्रदेश में दूसरा प्राप्त किया। चेयरपर्सन बाला त्यागी ने दावा करते हुए कहां कि उनकी नगर पंचायत अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें