फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बीटेक पास प्राथमिक शिक्षक ने राज्य स्तर पर दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
-कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए तकनीकि का प्रयोग कर गूढ़ विषय को बनाया सरल
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा सादात के सहायक अध्यापक अभिषेक त्यागी ने मेरी माटी मेरा देश विषय पर अनोखे अंदाज में गूढ़ विषय को सरल तरीके से समझाने का तरीका प्रयोग किया है।
इलेक्ट्रोनिक एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक उत्तीर्ण शिक्षक ने प्रभाव और प्रकाश का प्रयोग कर पर्यावरण जैसे गंभीर और सामयिक विषय को प्राथमिक स्तर के छात्रों को सरल तरीके से समझाया है। उन्होंने बुधवार को राज्य स्तर पर हुई कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में अपने हुनर को दिखाया
विज्ञापन

अभिषेक त्यागी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने एसडी पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। सरकारी सीट पर माछरा कॉलेज से बीएड किया। अब वह प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर रहकर छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने अपने इस आइडिया को प्रस्तुत किया था। वहां पर सभी ने काफी सराहा। इसके बाद राज्य स्तर पर चयन हुआ।
उन्होंने बताया कि कहानी के माध्यम से कोई भी बात आसानी से समझाई जा सकती है। इसलिए सेंडो और शेडो आर्ट से प्रेरणा लेकर मैंने कहानी की थीम के अनुसार स्कैच तैयार किए और फिर उन पर लाइटिंग और अपनी आवाज का प्रयोग कर रिकार्ड किया। इसको कक्षा में बच्चों को दिखाया गया। इसके बाद प्रश्नों के माध्यम से बच्चों की समझ को टटोला तो उन्होंने कहानी की सीख को स्पष्ट रूप से बताया।
विज्ञापन



डॉयट प्राचार्य संजय कुमार रस्तोगी ने बताया कि शिक्षक अभिषेक ने नवीन प्रयोग के माध्यम से शिक्षण को सरल करने की अच्छी कोशिश की है। निश्चित रूप से राज्य स्तर पर भी उनके प्रयास को सराहना मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें