फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकेगी जनता 

Mon, 14 Nov 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बसपा की सजसभा में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ में बसपा के हिंदू मुस्लिम भाईचारा सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश के बसपा प्रभारी अफजल सिद्दीकी ने कहा कि देश में इमरजेंसी जैसी हालत भाजपा ने पैदा कर दिए हैं। गरीब व्यक्ति राशन, इलाज के लिए पैसा होने के बाद भी दर-दर की ठोकरें खा रहा है। जिस तरह जनता ने दिल्ली और बिहार में भाजपा के ताबूत में कील ठोकी है, वैसे ही आखिरी कील उत्तर प्रदेश की जनता ठोकने का काम करेगी।       
विज्ञापन


 डीएवी इंटर कालेज के मैदान में पूर्व सांसद राजपाल सैनी और खतौली विधानसभा से बसपा प्रत्याशी शिवान सैनी की ओर से सम्मेलन हुआ। अफजल सिददीकी और अतर सिंह राव ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में 400 से अधिक दंगे कराकर प्रदेश की जनता को 50 साल पीछे धकेल दिया है। सपा सरकार द्वारा मुस्लिम को 18 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए मुस्लिमों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। आरक्षण देने का काम केंद्र सरकार का है। बसपा सरकार में मुख्यमंत्री मायावती द्वारा 18 प्रतिशत आरक्षण के लिए चार बार पत्र लिखा था।

विधायक अनिल कुमार, नवाजिश आलम, प्रदीप सैनी, यशबीर गौतम, नरेश गौतम, कुलदीप, कमल गौतम आदि ने भी विचार रखे। सपा विधानसभा अध्यक्ष नौशाद कुरैशी समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल गौतम और संचालन पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने किया। शारिक फरीदी, मोहम्मद आबिद, इस्लाम कुरैशी, तालड़ा प्रधान रतन सिंह, चितौड़ा प्रधान विनोद पाल, गढ़ी प्रधान बबलू, डॉ. प्रमोद तेजियान, गोपाल सैनी, शारिक फरीदी, डॉ. आबिद, सभासद डॉ. मुर्शत नबी, असलम खां, हितेष कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें