फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस रुपये के सिक्के लेने से मना करने पर पेट्रोल पंप पर हंगामा

Mon, 14 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
10 के सिक्के
विज्ञापन
खतौली में पेट्रोल पंप से तेल डलवाने पर सेल्समैन ने दस रुपये के सिक्के लेने से मना कर दिया। इसे लेकर बाइक सवार युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इन युवकों की काफी देर तक सेल्समैन से नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


नगर के एक पेट्रोल पर रविवार दोपहर दो बाइक सवार युवक पेट्रोल लेने के लिए पहुंचे। इन युवकों ने बाइक में 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया। युवक सेल्समैन को 10-10 रुपये के सिक्के देने लगे। इस पर सेल्समैन ने सिक्के लेने से इंकार कर दिया। युवकों का कहना था कि सरकार ने सिक्के बंद नहीं किए और डीएम का आदेश भी है कि दस रुपये के सिक्के चलते रहेंगे। इन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा है। इसके बावजूद सेल्समैन ने सिक्के नहीं पकड़े। 

सेल्समैन के रवैये से गुस्साए युवकों ने वहां जमकर हंगामा किया। काफी देर तक उनकी सेल्समैन के साथ नोंकझोंक होती रही। मामला बढ़ने पर पंप पर मौजूद अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मगर सेल्समैन ने सिक्के नहीं लिए। इस पर बाइक सवार युवक भी अपने 50 रुपये लेकर वापस चले गए। लोगों का कहना है कि 500-1000 रुपये के नोटों की टेंशन के साथ ही 10 रुपयेे के सिक्कों को लेने में अधिकतर दुकानदार आनाकानी कर रहे हैं। इससे बड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें