फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में देवर-भाभी पर कातिलाना हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की रंजिश में देवर-भाभी पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव अमीरनगर में चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर देवर-भाभी पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पूर्व प्रधान समेत पांच के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर निवासी ओपीन ने तहरीर देकर बताया कि पूर्व प्रधान अरुण उर्फ मुन्ना उससे कुछ समय पूर्व हुए ग्राम प्रधान के चुनाव के समय से रंजिश रखता है। पीड़ित के अनुसार शनिवार शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि पूर्व प्रधान पक्ष के प्रवीण व सुधीर ने उसके साथ बीच राह में गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। इस पर किसी तरह ओपीन ने वहां से भागकर जान बचाई। आरोप है कि कुछ देर बाद पूर्व प्रधान अरुण उर्फ मुन्ना, प्रवीण, सुधीर, विकास और रवि लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर ओपीन के घर में घुस गए और उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ओपीन की भाभी कमलेश और राजू वहां पहुंचे तो हमलावरों ने कमलेश पर भी हमला कर दिया। हमले में ओपीन व उसकी भाभी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद हमलावर गोली मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल देवर-भाभी को पीएचसी बघरा ले जाकर भर्ती कराया। हमलावरों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस ने ओपीन की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें