फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगीठी के धुएं से दम घुटने से भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : दधेडू कलां में दम घुटने से हुई भाई-बहन की मौत के बाद मौजूद लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अंगीठी के धुएं से दम घुटने से भाई-बहन की मौत
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। चरथावल विकास खंड के गांव दधेडू कलां में कोयले की अंगीठी के धुएं से दम घुटने से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहरा मचा हुआ है। राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

दधेडू कलां निवासी राजेंद्र प्रजापति की 16 वर्षीय बेटी नेहा और 12 साल का बेटा अंश सोमवार रात मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोए थे। इसी बीच कोयले के धुएं में उनका दम घुट गया और रात में किसी वक्त दोनों ने दम तोड़ दिया। अंगीठी में दहकते कोयलों से निक ली चिंगारी से बिस्तर में लग गई थी। जिससे दोनों मामूली रूप से झुलस गए थे। उनका बड़ा भाई अमन ऊपरी मंजिल के दूसरे कमरे में सोया था और मां-पिता मकान की निचली मंजिल पर बने कमरे में सोए हुए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पिता राजेंद्र उठे तो उन्हें मकान में कपड़ों के जलने की दुर्गंध आई। उन्होंने ऊपर जाकर बच्चों को कमरा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन अंदर से कोई नहीं बोला। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में भाई-बहन के शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र बौद्ध मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार राजकुमार और राजस्व निरीक्षक प्रवीण कुमार ने भी टीम के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें