जानसठ में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर किसान से लिफ्ट लेकर ट्रैक्टर में बैठकर जाते दिहाड़ी मजदूर।
- फोटो : KHATAULI
दिहाड़ी मजदूरों की मुसीबत के आगे टूटा लॉकडाउन
जानसठ। दिहाड़ी मजदूरों की मुसीबत के आगे लॉकडाउन टूट गया है। मजदूरों की पैदल आवाजाही संख्या में कोई कमी नहीं हो सकी है। इतना ही ही दिहाड़ी मजदूर ग्रुप बनाकर अपने घरों की ओर निकल रहे हैं। हालांकि लोग इन मजदूरों की सेवाभाव करने में लगे हुए हैं। प्रशासन भी इन मजदूरों को वाहनों में बैठाकर भेजने को मजबूर हैं। सरकार की ओर से भी इनको कोई मदद नहीं मिल पा रही है। ऐसे हालातों में दिहाड़ी मजदूर कोसों दूर से भूखे प्यासे अपने घर जाने को मजबूर हैं।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग से पिछले दो दिनों से मुरादाबाद, बदायूं, आजमगढ़ आदि जगहों के रहने वाले दिहाड़ी मजदूर रात दिन पैदल गुजर रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि लॉकडाउन के बाद फैक्टरी मालिकों ने उनको जबरदस्ती बाहर निकाल दिया था। अपने घरों तक पहुंचने के लिए कोई वाहन तक नहीं मिला। वे कोसों दूर से पैदल ही चलकर अपने घर जा रहे हैं। मजदूरों के पैदल चलने में कोई खास दूरी भी नहीं है। ऐसे में कोरोना वायरस को हराना मुश्किल ही होगा। इन भूखे प्यासे मजदूरों को रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोजन कराया।