फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। चौधरी हरबश सिंह कन्या डिग्री कॉलेज मुबारिकपुर तिगाई के वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से धमाल मचाया। इस दौरान कॉलेज की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि अनिल कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, डॉ़ अनिल कुमार, राजेंद्र मानव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाकर उनको कामयाब बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, नाटक, गायन, कविता पाठ, लोकनृत्य एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

छात्राओं की प्रतिभा और उत्साह ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्या डॉ़ सारिका शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों के समन्वय को प्राथमिकता देता है। उन्होंने सभी छात्राओं, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिक्षकों एवं छात्रों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। कॉलेज के उप सचिव हरबीर सिंह, सदस्य सुभाष सिंह ने विद्यालय की मेधावी छात्राओं आयशा, आरिफ, अर्पणा, अलिना, नेहा रुहेला, निशा आदि को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

समारोह में मनोज चाहान, राधेश्याम, प्रवीण चंद्रवंशी, केपी सिंह, जलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र सिंह मानव व अनुराधा ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में मनोज चाहान, राधेश्याम, प्रवीण चंद्रवंशी, केपी सिंह, जलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र सिंह मानव व अनुराधा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें