फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो कार्यक्रम हुआ

विज्ञापन
सनातन धर्म महाविद्यालय में कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय में मिशन शक्ति एवं आजादी का अमृत महोत्सव के संयुक्त तत्वावधान में ‘लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता एवं चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने किया। मुख्य वक्ता डॉ अशोक त्रिपाठी ने लैंगिक समानता के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्ष पर अपने विचार प्रस्तुत किए। परामर्श सत्र चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो में डॉ अलका बंसल एवं डॉ वीना अग्रवाल ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का निराकरण किया। संचालन संयोजिका सविता ने किया। एनसीसी कैडेट्स हेमा, मोनिका एवं नीतिका ने भी लैंगिक समानता पर कविताएं प्रस्तुत की। शिक्षक डॉ अजय पाल, डॉ अनिल कुमार, डॉ महिमा अग्रवाल, डॉ विश्वंभर पांडे, डॉ नवीन कुमार, डॉ सरिता ढाका, निशांत शर्मा, शिवम सिंह, विधि, नैना, खुशी, दीप्ति, निधि, नेहा पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें