फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
रतनपुरी के गांव रामपुर में शुभम का शव मिलने पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
लापता छात्र का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव रामपुर से दो दिन से लापता छात्र शुभम का शव गांव के नजदीक गन्ने के खेत में बरामद हुआ है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी प्रमोद कुमार का 18 वर्षीय पुत्र शुभम शुक्रवार को दोपहर करीब 11 बजे खेत से घास लेकर घर आया था। उसके कुछ देर बाद शुभम घर से बाहर चला गया। शाम तक जब शुभम घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी शुभम का कोई सुराग नहीं लग सका, तभी से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। शनिवार को पिता की ओर से थाने पर गुमशुदगी की तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष राजेन्द्र गिरि ने बताया कि रविवार को रामपुर निवासी प्रभुदयाल का मामा भोपाल गन्ना बांधने के लिए खेत गया था। जब वह खेत मे गन्ना बांध रहा था, तभी उसे दुर्गंध आई। आगे जाकर उसने शव देखकर ग्राम प्रधान राजकुमार सैनी को सूचना दी। इसके बाद ग्राम प्रधान राजकुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान लापता शुभम के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार शव के पास खेत के बीच में शीशम के पेड़ से बंधी हुई एक चुन्नी का टुकड़ा मिला, जिसका एक टुकड़ा मृतक के गले में भी बंधा मिला है। उसका मोबाइल उसकी जेब में, जबकि उसकी बैटरी उसके जूते में रखी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच भाइयों में सबसे छोटा था
रतनपुरी। मृतक के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि शुभम खतौली के आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता था। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। शुक्रवार की सुबह वह घास लेकर सही सलामत घर लौटा था। उसे किसी ने कुछ नहीं कहा। परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से भी इंकार किया। उसके बावजूद भी पिता प्रमोद कुमार ने शुभम की हत्या की आशंका जताई है। शुभम की मौत से मां ब्रजवती सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर, सीओ बुढ़ाना गिरजाशंकर त्रिपाठी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी की। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें