मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक 27 जून को होगी। पालिका ईओ विनयमणि त्रिपाठी ने इसे लेकर एजेंडा जारी कर दिया है। अब से पहले पालिका की बैठक बिना चेयरमैन के गत वर्ष 19 अक्तूबर को हुई थी।
नगर पालिका इस समय राजनीति का बड़ा अखाड़ा बना हुआ है। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का सीधा फोकस पालिका पर रहता है। राज्यमंत्री और चेयरमैन लंबे समय से आमने-सामने होते चले आ रहे हैं। कई ऐसे निर्णय है जो आदेश के बाद भी बदले गए है। राजनीति के कारण ही यहां 19 अक्तूबर से अब तक बोर्ड बैठक नहीं हो पाई है। शहर के विकास को प्राथमिकता में शामिल नहीं किया जा रहा है। चेयरमैन कई बार एजेंडा जारी कराने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन हर बार कोई न कोई अड़ंगा लग जाता है। लंबे समय बाद एक बार फिर एजेंडा जारी हो रहा है। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने 27 जून को बोर्ड बैठक कराने के लिए एजेंडा जारी कर दिया है। बोर्ड बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा।