फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा पर मंडराया कोविड-19 का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा पर मंडराया कोविड-19 का खतरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हर वर्ष शिवरात्रि पर होने वाली कांवड़ यात्रा पर इस बार वैश्विक महामारी कोविड-19 का खतरा मंडरा रहा है। देश भर में कोरोना के मामलों में लगातार हो रहे इजाफे के चलते शिवभक्तों की सुरक्षा का हवाला देते हुए हिंदूवादी संगठन खुद आगे आए हैं। शनिवार को तीन संगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर कोरोना के मद्देनजर कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं दिए जाने की मांग की है।
शिवसेना, हिंदू स्वाभिमान और कश्यप विकास समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला प्रशासन को कोविड-19 के मद्देनजर शिवभक्तों की सुरक्षा को देखते हुए कांवड़ यात्रा को अनुमति न दिए जाने की मांग की है। तीनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने डीएम सेल्वा कुुमारी जे को दिए ज्ञापन के माध्यम से कहा कि दिल्ली, राजस्थान, गुजरात व हरियाणा प्रांतों के साथ ही विभिन्न जनपदों से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िये तीर्थनगरी हरिद्वार जाते हैं। वर्तमान में देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण बड़े पैमाने पर फैला हुआ है और बाहर से आने वाले सभी शिवभक्तों का आवागमन मुजफ्फरनगर से ही होता है। यात्रा के दौरान शिवभक्तों की तादाद अधिक होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पाएगा और उनकी स्वास्थ्य जांच भी संभव नहीं होगी। तीनों संगठनों ने ऐसी स्थिति में कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं दिए जाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकट के मंदिर में करें जलाभिषेक
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को ही लेकर हिंदू संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार देर रात नई मंडी क्षेत्र में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक शामिल रहे। बैठक में भी वक्ताओं द्वारा कोरोना वायरस के चलते इस साल कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं दिए जाने की मांग की। अर्चक पुरोहित महासंघ के अध्यक्ष पंडित ब्रजबिहारी अत्री ने कहा कि धर्म सबसे बड़ा है, लेकिन शरीर की रक्षा करना उससे भी बड़ा धर्म है। वैश्विक महामारी के मद्देनजर सभी धर्मप्रेमी इस बार अपने निकट के मंदिर में ही जलाभिषेक कर भगवान शिव की परिक्रमा करें। इसी परिक्रमा को कांवड़ यात्रा मानकर भगवान भोलेनाथ इसका प्रतिफल प्रदान करेंगे। बैठक में चीन का आर्थिक बहिष्कार किए जाने का भी संकल्प लिया गया। संजय धीमान, मनीष चौधरी, सुभाष चौहान, सचिन सिंघल, देशराज चौहान, पंकज शर्मा, पवन मित्तल व हरीश पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें