फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ ने किया जनजीवन अस्त व्यस्त

Tue, 24 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में आंधी में गिरा पड़ा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार रात बारिश के साथ आई तेज आंधी में बिजली के खंभे टूटकर गिरे और पेड़ उखड़ गए। करीब तीन बजे से दोपहर एक बजे तक शहर की बिजली 10 घंटे तक गुल रही। आम के बागों में कच्चे आम झड़ गए। दिन में पांच घंटे मौसम साफ रहने के बाद शाम को तेज बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया।  
विज्ञापन


एक सप्ताह से भयंकर गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार सुबह कुछ राहत मिली। तीन बजे आई तेज आंधी के बाद बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी इतनी भयंकर थी अपनी जड़ों से पेड़ उखड़ गए। बाजारों में लगे होर्डिंग्स उड़ गए। बिजली के खंभे टूटकर गिर गए।

लगातार सात बजे तक बारिश होती रही। मार्गों पर पेड़ों के गिर जाने से जहां जिले में कई मार्ग अवरुद्ध हो गए, वहीं बिजली के खंभे टूटने और बिजली के तारों पर पेड़ टूटकर गिर जाने से बिजली आपूर्ति चौपट हो गई। सुबह के समय बिजली विभाग के अधिकारियों ने टीम लगाकर ऐसे स्थान चिह्नित किए, जहां तार और खंभे टूट गए।
विज्ञापन


दिन में दोपहर एक बजे तक जाकर आपूर्ति सुचारु की जा सकी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नगर एके पुरी ने बताया कि विभाग ने बड़ी मेहनत कर विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया। जिला प्रशासन ने उन मार्गों से पेड़ उठवाए जिनके कारण रास्ते बंद हो गए थे। सरकुलर रोड पर ही पेड़ गिरने से कई घंटे एक तरफ का रास्ता बंद रहा। तेज आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है।  

हाईटेंशन लाइन में हुआ फाल्ट
जानसठ रोड पर 11 हजार की लाइन पर पेड़ गिर जाने से जिले के 15 बिजलीघर प्रभावित हुए। विभाग ने सबसे पहले 11 हजार की मेन लाइन को ही ठीक कराया, तब जाकर विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।

दिन में भी तीन बजे आए बादल
रात्रि में तीन बजे से आंधी तूफान शुुरू हुआ। इसके बाद तेज बारिश ने मौसम को बदला। दिन में भी तीन बजे आंधी के साथ बादल आए और तेज वर्षा शुरू हुई, जो शाम तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें